अपराध

“धर्मावाला में ‘रईसजादों’ का कहर! नशे में धुत युवकों ने मचाया तांडव, लोगों को कुचलने की कोशिश..

SSP प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देश पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 हुड़दंगी गिरफ्तार, हुड़दंग, मारपीट और जानलेवा ड्राइविंग का मामला, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नशे में धुत कुछ युवकों ने सरेआम हुड़दंग करते हुए एक युवक के साथ मारपीट की और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डाल दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया और मारपीट व हुड़दंग कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सख्ती से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस के अनुसार, पीड़ित रविन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने, वाहन को क्षतिग्रस्त करने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त कार संख्या (SUV 300) कार को भी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त…
1:- इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी धर्मावाला (उम्र 36 वर्ष)
2:- विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल, निवासी शाहपुर धर्मावाला (उम्र 32 वर्ष)
3:- शाहरुख पुत्र लियाकत, निवासी प्रतीतपुर (उम्र 26 वर्ष)
4:- अरशद पुत्र अलाउद्दीन, निवासी प्रतीतपुर (उम्र 26 वर्ष)
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के वायरल वीडियो के बाद आमजन में रोष देखा जा रहा है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!