अपराधउत्तराखंड

“अपराध मुक्त उत्तराखंड” की दिशा में बड़ा प्रहार: 15 दिन में 64 तस्कर गिरफ्तार, 77 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद..

एसएसपी अजय गणपति की सख्ती का असर—जनपद में फायरिंग की घटनाओं पर लगी लगाम, अपराधियों में खौफ का माहौल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सशक्त नेतृत्व में 12 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 59 मुकदमे पंजीकृत करते हुए 64 शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।अभियान के तहत जनपदभर में सघन चेकिंग और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 77 से अधिक अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें 71 तमंचे, 3 पिस्टल, 2 पंप एक्शन गन और एक .315 बोर की बंदूक शामिल है। इसके अलावा 116 जिंदा कारतूस और 4 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का सीधा असर जनपद में देखने को मिला है, जहां फायरिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है और अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।थाना स्तर पर बड़ी कार्रवाई….
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलता मिली। कोतवाली जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में सर्वाधिक बरामदगी और गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। वहीं काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन भी पड़ा भारी….
अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसमें एक लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद कर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस की सख्त चेतावनी….
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी, भंडारण और सार्वजनिक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!