हरिद्वार

“कलियर थाना ‘ऑन पॉइंट’! अर्द्धवार्षिक निरीक्षण में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने जांची व्यवस्थाएं, सब कुछ चाक – चौबंद मिलने पर, थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार की थपथपाई पीठ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पिरान कलियर थाना इन दिनों पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं ने अधिकारियों का भरोसा और बढ़ा दिया।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने थाना पिरान कलियर का विस्तृत अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों सहित सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। साथ ही असलाह और आपदा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण कर कर्मचारियों से उनकी जानकारी भी ली और शस्त्र अभ्यास कराया।निरीक्षण के दौरान रुड़की सीओ नताशा सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने ऑनलाइन शिकायतों, सीएम पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, चरित्र सत्यापन व अन्य रिपोर्ट्स को तय समय में संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए।वहीं थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस व कुर्की से जुड़े सामानों का भी निरीक्षण किया गया। मालों के रखरखाव, शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मालखाना मोहर्रिर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के त्वरित निपटान और अदालत व पुलिस से जुड़े मामलों के समयबद्ध समाधान पर भी जोर दिया गया।थाने की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर अधिकारियों ने थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार की पीठ थपथपाई। इस दौरान एसएसआई सुनील पंत, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर चौहान, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान जनसहभागिता को भी विशेष महत्व देते हुए ग्राम प्रहरी को थाना परिसर में आमंत्रित किया गया। पुलिस कार्यों में निरंतर सहयोग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने पर उनकी सराहना की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा और भविष्य में भी पुलिस-जन सहयोग को इसी तरह मजबूत बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!