हरिद्वार

“जवानों की सुनी आवाज, अपराध पर सख्त वार—कप्तान के दरबार में दिखा एक्शन और सम्मान का संगम..

एसएसपी नवनीत सिंह के सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी में 41 कर्मियों का सम्मान, चारधाम-कांवड़ को लेकर सख्त प्लान तैयार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस महकमे में सोमवार को एक तरफ संवेदनशीलता और संवाद का माहौल दिखा, तो दूसरी तरफ अपराध पर कड़ा प्रहार करने की रणनीति भी तैयार हुई। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पहले सैनिक सम्मेलन और फिर अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जवानों की समस्याओं के समाधान से लेकर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने तक कई अहम फैसले लिए गए।सैनिक सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। एसएसपी ने एक-एक कर सभी की बात सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।सम्मेलन के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 पुलिसकर्मियों को “मैन/वुमेन ऑफ द मंथ” के सम्मान से नवाजा गया। इनमें 05 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं, जिन्होंने जटिल अपराधों के खुलासे और फ्रेंडली पुलिसिंग में अहम भूमिका निभाई। सम्मानित कर्मियों में विभिन्न थानों, शाखाओं और इकाइयों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।इसके बाद आयोजित अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह ने साफ संदेश दिया कि “अपराध होने का इंतजार नहीं, बल्कि पहले ही रोकथाम हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।” बैठक में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।गोष्ठी में फरवरी माह के अपराधों, उनके खुलासे, लंबित विवेचनाओं और गंभीर मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए आपराधिक तत्वों पर पहले ही कार्रवाई करें और छोटे विवादों को समय रहते निपटाएं।बढ़ती गर्मी को देखते हुए फायर स्टेशन को अलर्ट रहने, उपकरणों को हर समय कार्यशील रखने और रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आग बुझाने के दौरान यातायात बाधित न हो, इसकी जिम्मेदारी भी थाना प्रभारियों को सौंपी गई।चारधाम यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सत्यापन अभियान तेज करने और शाम के समय खुद थाना प्रभारी द्वारा फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। वहीं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को भी समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।इसके अलावा वाहन चोरी, बलवा, गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, फॉरेंसिक टीम की अनिवार्य मौजूदगी और निर्माणाधीन पुलिस भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ मधुर और सम्मानजनक व्यवहार रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वर्दी की असली पहचान जनता के भरोसे और संवेदनशील व्यवहार से ही बनती है।सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची (मैन/वुमेन ऑफ द मंथ – फरवरी 2026)
वीआईपी सैल
1:- अ0उ0नि0 रविन्द्र सिंह
कोतवाली नगर हरिद्वार
2:- हे0का0 होशियार सिंह
थाना कनखल
3:- अ0उ0नि0 नन्द किशोर
4:- का0 विशन चौहान
थाना श्यामपुर
5:- हे0का0 कुलवीर सिंह
कोतवाली ज्वालापुर
6:- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
7:- म0का0 पूनम भट्ट
थाना बहादराबाद
8:- का0 मुकेश राणा
कोतवाली रानीपुर
9:- का0 अमन तोमर
थाना सिड़कुल
10:- म0उ0नि0 मनीषा नेगी
कोतवाली रुड़की
11:- म0हे0का0 रीना रावत
कोतवाली गंगनहर
12:- का0 रणवीर सिंह
13:- का0 चालक लाल सिंह
थाना कलियर
14:- का0 तेजपाल सिंह
थाना पथरी
15:- का0 जयपाल चौहान
कोतवाली लक्सर
16:- उ0नि0 दीपक चौधरी
थाना खानपुर
17:- हे0का0 सतपाल सिंह
कोतवाली मंगलौर
18:- उ0नि0 राकेश डिमरी
थाना झबरेड़ा
19:- का0 बसन्त कुमार
थाना भगवानपुर
20:- उ0नि0 बालाराम जोशी
21:- का0 उबैदउल्ला
थाना बुग्गावाला
22:- का0 विक्रम सिंह
सीआईयू रुड़की
23:- का0 महिपाल सिंह
ट्रैफिक कंट्रोल रूम
24:- का0 अलीम अहमद
क्षेत्राधिकारी कार्यालय रुड़की
25:- का0 दीपक राम
हाईकोर्ट सैल
26:- हे0का0 दिनेश राणा
डीसीआरबी शाखा
27:- का0 अंकित रावत
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हरिद्वार
28:- म0का0 नेहा
पुलिस दूरसंचार हरिद्वार
29:- मुख्य आरक्षी भूमिका कुमारी
फायर स्टेशन मायापुर
30:- फायरमैन सुरेश कुमार
यातायात हरिद्वार
31:- अ0उ0नि0 नवनीत त्यागी
सीपीयू रुड़की
32:- उ0नि0 सुनील नेगी
सीपीयू हरिद्वार
33:- हे0का0 सुरेन्द्र सिंह
पुलिस लाइन
34:- का0 वाजिद हुसैन
परिवहन शाखा
35:- का0 चालक नरेन्द्र नेगी
कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर
36:- अ0उ0नि0 युवराज सिंह
एएचटीयू
37:- का0 मुकेश कुमार
एएनटीएफ
38:- का0 सतेन्द्र सिंह
अभियोजन कार्यालय हरिद्वार
39:- हे0का0 जबर सिंह
स्थानीय अभिसूचना इकाई हरिद्वार
40:- उ0नि0 राजेन्द्र सिंह राय
41:- का0 हरीश रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!