अपराधदेहरादून

“दून में आधी रात ‘ऑपरेशन प्रहार’ का धमाका: फायरिंग कर भाग रहा शातिर मुठभेड़ में ढेर, एसएसपी डोबाल की सख्ती से अपराधियों में खौफ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: राजधानी दून में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की मुस्तैदी और जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जबकि मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। फरार होने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सतर्क पुलिस टीम ने उसे घेरकर धर दबोचा।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत जनपद में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर हर्रावाला क्षेत्र में संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर हरिद्वार की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी की कार कुआंवाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद वह जंगल की ओर भागा और पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान क्रान्तानाथ (26) पुत्र मौसमनाथ, निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है, जो डोईवाला और रानीपोखरी थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, साथ ही इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी सीज कर लिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डोबाल देहरादून अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम…..
उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक विनय मित्तल, उपनिरीक्षक विजय थपलियाल, उपनिरीक्षक राजनारायण व्यास, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, कांस्टेबल सचिन सैनी, हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह, कांस्टेबल आशीष राणा, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, कांस्टेबल रविन्द्र टम्टा और कांस्टेबल हरीश उप्रेती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!