हरिद्वार

“वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में गली के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा..

महापौर किरण जैसल ने किया उद्घाटन, पार्षद अहसान अंसारी के प्रयासों से मिली थी स्वीकृति..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 स्थित त्रिमूर्ति नगर में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को डॉ. अयूब वाली गली के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने वार्ड पार्षद अहसान अंसारी एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से उक्त गली के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। वार्ड पार्षद अहसान अंसारी द्वारा इस प्रस्ताव को नगर निगम की बोर्ड बैठक में उठाया गया था, जिसके बाद इसे स्वीकृति प्रदान की गई और अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के सहयोग से विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड संख्या 44 में जनता की जरूरतों और मांगों के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अयूब वाली गली के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम में वाजिद अली, वसीम राव, जाफिर अंसारी, पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल, दानिश अंसारी, रियासत गौड़, आकिल भाई, सलीम सिद्दीकी तथा उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!