हरिद्वार

“योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ आईपीएस कॉलेज परिसर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टॉफ और विद्यार्थियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां देश-दुनिया में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) कॉलेज में भी उत्साह और उल्लास के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज स्टॉफ और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर होने के साथ-साथ आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण वातावरण में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि व्यक्ति की कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को योग से जोड़ना समय की मांग है और सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान मिली है और विश्व के अनेक देशों में लोग इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।इस अवसर पर एडमिशन डीन दीपा सैनी, रजिस्ट्रार अमित राधे, आँचल, अन्नू, पिंकी सैनी, मंजीत कौर, आशीष, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान, रिजवान अली के अलावा छात्र हसीन अहमद, साक्षी सैनी, सानिया, शिवाजी और तय्यब अली सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!