अपराधहरिद्वार

चारा काटने खेत गई विवाहिता को बनाया हवस का शिकार..

वन-दारोगा भर्ती घोटाले में पुलिस ने भेजी चाजर्शीट..

इस खबर को सुनिए

जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
पंच👊नामा✍️रुड़की

———————————————————-
चारा काटने खेत गई विवाहिता को बनाया हवस का शिकार…
रूड़की: बीते दिन चारा काटने खेत में गयी विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली सिविल लाइन के ग्राम टोडा खटका का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि विवाहिता गांव के जंगल में घास काटने के लिये गयी थी इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुँचा, जहा महिला को अकेली पाकर खेत में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
———————————————————–
वन-दारोगा भर्ती घोटाले में पुलिस ने भेजी चाजर्शीट….
रूड़की: बहुचचिर्त वन-दारोगा भर्ती घोटाले के प्रकरण में पुलिस ने आज आरोपियों के खिलाफ चाजर्शीट अदालत में भेज दी है। इस मामले के तीनों आरोपी अभी तक जेल में बन्द है। गौरतलब है कि 3 महीने पहले आरोपी मंजीत निवासी भगवानपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह वन दारोगा भर्ती की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी से भर्ती होने के लिये वह 12 लाख रूपये की मांग कर रहा था। इस मामले का संज्ञान पाकर 10 नवम्बर 2021 को एसटीएफ उत्तराखण्ड ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमां दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच कर रहे एसआई संजीव ममगई का कहना है कि इस मामले में आरोपी मंजीत निवासी भगवानपुर, डेविड निवासी लक्सर व सुधीर निवासी देवबन्द सहारनुर के खिलाफ चाजर्शीट अदालत में भेजी गयी है।
—————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!