राजनीतिहरिद्वार

भाजपा में भीतरघात पर अब यतींद्रानंद की चिट्ठी पर बवाल..

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व पर सवाल,, 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं यतींद्रानंद..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भीतरघात को लेकर आंतरिक कलह जूझ रही भाजपा में अब 2009 में लोकसभा प्रत्याशी रहे यतींद्रानंद की चिट्ठी पर बवाल मच गया है। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को पत्र भेजकर उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर भितरघात करने का आरोप लगाया है।
यतींद्रानंद ने लिखा है कि उनके चुनाव में भी जबरदस्त भीतरघात हुआ था, पर आज तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इशारों-इशारों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में प्रदेश स्तर पर कोई भी जिम्मेदार और समझदार व्यक्ति नहीं था, जो ठीक से चुनाव की रूपरेखा बना सके। प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन लोगों को दे गई है, वह खुद चुनाव लड़ने और अपने ही संगठन के लोगों को चुनाव हरवाने में सक्रिय दिखे। कहा कि अपने ही लोग असंतुष्ट होकर चुनाव में खड़े हो गए, लेकिन में किसी ने स्थानीय और प्रदेश स्तर पर उनसे वार्ता कर मनाने की कोशिश नहीं की।
यतींद्रानंद ने कहा कि वर्ष 2009 में वह हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उस समय भी कुछ लोगों की भूमिका पूरी तरह हराने वाली रही थी। इसकी शिकायत भी थी, लेकिन आज तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की जगह इन्हें संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठा दिया गया। स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र से हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने पत्र में कहा कि इस बार चुनाव में कुप्रबंधन की वजह से कुछ जगह परिणाम आशा के भी आ सकते हैं।
लक्सर से विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता पहले ही भीतरघात के आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!