अपराधउत्तराखंड

“नानकमत्ता में खूनी खेल का 24 घंटे में पर्दाफाश, सतनाम हत्याकांड के दो आरोपी दबोचे..

SSP अजय गणपति की रणनीति का असर, मुख्य आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद; बाकी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर); घर पर पथराव, ताबड़तोड़ फायरिंग और गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। नानकमत्ता के सिद्धानवदिया गांव में सतनाम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। SSP अजय गणपति ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीमों ने वादी के बयान, साक्ष्यों के संकलन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस ने मटिहा बॉर्डर से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को सोनू सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी ग्राम सिद्धानवदिया ने कोतवाली नानकमत्ता में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नामजद आरोपी अवैध तमंचों से लैस होकर एकराय होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर पर पथराव और फायरिंग की और उसके 35 वर्षीय भाई सतनाम सिंह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता द्वारा की जा रही है।पुलिस ने हत्याकांड में नामजद कुलदीप सिंह उर्फ बंटी (28 वर्ष), निवासी सिद्धानवदिया, और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (23 वर्ष), निवासी नौगजा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप सिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ वर्ष 2026 में मुकदमा अपराध संख्या 59/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 में मामला दर्ज है। वहीं, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ थाना खटीमा में मुकदमा अपराध संख्या 185/26 और 187/26 दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों के विवरण के साथ हत्याकांड में आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियार की बरामदगी को इस कार्रवाई की अहम सफलता माना जा रहा है।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी….
1:- SHO शंकर सिंह बिष्ट — कोतवाली नानकमत्ता
2:- उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत — कोतवाली नानकमत्ता
3:- उपनिरीक्षक मनोज जोशी — कोतवाली नानकमत्ता
4:- उपनिरीक्षक संजय कुमार — कोतवाली नानकमत्ता
5:- उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली — सितारगंज
6:- उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल — खटीमा
7:- उपनिरीक्षक नवल किशोर — कोतवाली नानकमत्ता
8:- एसओजी टीम — ऊधम सिंह नगर
9:- हेड कांस्टेबल रघुनाथा गोस्वामी — कोतवाली नानकमत्ता
10:- कांस्टेबल मोहम्मद इमरान — कोतवाली नानकमत्ता
11:- कांस्टेबल श्याम सिंह थापा — कोतवाली नानकमत्ता
12:- कांस्टेबल नवीन जोशी — कोतवाली नानकमत्ता

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!