
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक किन्नर ने प्रेमी से शादी करने के लिए मेडिकल साइंस का सहारा लिया और लड़की बन गया। लेकिन प्रेमी शादी की बात से मुकर गया।

यह बात किन्नर से लड़की बनी प्रेमिका को गवारा नहीं हुई। उसने बीच सड़क हंगामा काटते हुए अपने कपड़े भी उतार फेंके। यह मामला लक्सर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, एक युवक के साथ किन्नर कई साल से लिव इन में रहता आ रहा था। युवक ने किन्नर से शादी करने का वादा किया था। उसके वादे पर भरोसा कर किन्नर ने ऑपरेशन कराया और लड़की बन गया।

आरोप है कि प्रेमी युवक पहले तो टालमटोल करता रहा और बाद में शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। किन्नर ने लक्सर में हाइवे के पास बाइक सवार प्रेमी को रोक लिया और शादी करने की मांग करने लगा। लेकिन युवक उससे हाथ छुड़ाकर भाग निकला।

लक्सर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। कोई लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
—————————————-
दोस्त और उसकी प्रेमिका पर आरोप….
हरिद्वार: सहारनपुर का एक युवक हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवार ने युवक के दोस्त व उसकी प्रेमिका पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशा पुरी निवासी मीरकोट खालापार सहारनपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा राघव पुरी बीते 11 दिसंबर की दोपहर अपने दोस्त ऋषभ वर्मा निवासी माधवनगर सहारनपुर के साथ हरिद्वार आया था। करीब आधा घंटे बाद ऋषभ व उसकी गर्लफ्रेंड ओमपुल से चले गए। बाद में ऋषभ अपने घर लौट गया, लेकिन राघव घर नहीं लौटा। रविवार को राघव की माता आशा पुरी, बहन शिवानी, जीजा अविनाश सिंह ने शहर कोतवाल भावना कैंथोला से मुलाकात कर ऋषभ व उसकी महिला मित्र पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने बताया कि हर एंगल से छानबीन करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।