अपराधहरिद्वार

“वर्कशॉप की आड़ में चल रही थी ‘मौत की फैक्ट्री’, पुलिस ने मारा छापा… 6 तमंचे, अधबनी पिस्टल और राइफल के साथ आरोपी दबोचा..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने किया 'अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री' का भंडाफोड़..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: रुड़की में एक वर्कशॉप की आड़ में अवैध हथियारों की ‘मिनी फैक्ट्री’ चलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगनहर पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से भारी मात्रा में हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल और राइफल सहित कारतूस व अन्य सामग्री बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल के निर्देशन में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप पर छापा मारा।रुड़की सीओ नताशा सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाए जाने का खुलासा करते हुए आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, थाना सिविल लाइन्स रुड़की को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों की मदद से डाई (फॉर्मा) तैयार करता था और उनकी आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल बनाने का काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।बरामदगी……
06 अवैध तमंचे
01 अधबनी पिस्टल
01 अधबनी .22 बोर राइफल
.22 बोर नाल में प्रयुक्त पाईप (12 इंच)
पीतल का 30 बोर पाईप (17 इंच)
12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप (20.6 इंच)
लोहे की बॉडी में प्रयुक्त ऊपरी खांचा
01 मैगजीन .22 बोर
38 खोखा कारतूस .22 बोर
06 जिन्दा कारतूस .22 बोर
01 जिन्दा कारतूस 32 बोर
03 खोखा कारतूस 32 बोर
02 जिन्दा कारतूस 12 बोरपुलिस टीम……
1:- प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव – कोतवाली गंगनहर
2:- एसएसआई दीप कुमार
3:- उपनिरीक्षक मुनव्वर हसन
4:- उपनिरीक्षक नवीन कुमार
5:- उपनिरीक्षक पंकज कुमार
6:- अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि
7:- हेडकांस्टेबल इसरार अली
8:- कांस्टेबल नितिन
9:- कांस्टेबल रवि कुमार
10:- कांस्टेबल चालक लाल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!