अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अभियान में सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता, पांच मुकदमों का वांछित स्मैक तस्कर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मुकदमों में वांछित शातिर स्मैक तस्कर सागर उर्फ गबरु को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रावली महदूद क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि सागर उर्फ गबरु लंबे समय से अवैध स्मैक के धंधे में संलिप्त था और नशे की तस्करी के जरिए अपराध को अंजाम दे रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर उर्फ गबरु पुत्र विजेन्द्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम भैसानी, पोस्ट फलौदा, थाना पुरकाजी ग्रामीण, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह रावली महदूद क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने साफ कहा है कि नशा तस्करी और संगठित अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!