राजनीतिहरिद्वार

हरिद्वार निकाय चुनाव: कांग्रेसी एकजुटता से सुलझा मामला, वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस ने बढ़ाई मजबूती..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लंबे समय से चल रही खींचतान और जद्दोजहद के बाद हरिद्वार निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वार्ड नंबर 5 से पार्टी के घोषित प्रत्याशी सतीश कुमार गुजराल ने वरिष्ठ नेताओं के समझाने-बुझाने पर अपना नाम वापस ले लिया और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया। इस निर्णय से न केवल पार्टी ने एकजुटता का संदेश गया, बल्कि वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस की स्थिति भी मजबूत हुई। इस घटनाक्रम ने पार्टी की रणनीति को नई दिशा दी है, जिसे वरिष्ठ नेताओं ने सतीश गुजराल को सम्मानजनक तरीके से सुलझाया।
————————————-
वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता से सुलझा विवाद…..प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशी सूची के बाद उपजे असंतोष को शांत करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवियों ने हस्तक्षेप किया। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा और समाजसेवी सुमित तिवारी ने मामले में मध्यस्थता की, जिसके बाद सतीश गुजराल को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और योगदान का आश्वासन दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सतीश गुजराल को “पार्टी का सच्चा सिपाही” बताया और भरोसा दिलाया कि उनका सम्मान बरकरार रखा जाएगा।
————————————-
महानगर अध्यक्ष ने निभाई अहम भूमिका…..कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने सतीश गुजराल के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनकी अहमियत बनी रहेगी। अमन गर्ग ने उन्हें कांग्रेस के मीडिया मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा, जो चुनावी अभियान में अहम भूमिका निभाएगा।
————————————-
सतीश गुजराल का समर्थन, एकजुटता का संदेश….सतीश गुजराल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, प्रभारी शूरवीर सिंह सजवाण और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपना नाम वापस लेकर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से कांग्रेस का सिपाही रहा हूं और पार्टी की मजबूती के लिए काम करता रहूंगा। वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे कभी टूटने नहीं दूंगा।”
————————————-
एकजुटता से बढ़ी कांग्रेस की ताकत…इस घटनाक्रम से कांग्रेस ने न केवल आंतरिक कलह को खत्म किया बल्कि वार्ड नंबर 5 में पार्टी की स्थिति को मजबूत किया। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस अपने मूल्यों और विचारधारा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।————————————-
वरिष्ठ नेताओं का बयान….
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र रावत और वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि यह मामला सुलझने से पार्टी की छवि मजबूत हुई है। “हम सभी मिलकर हरिद्वार निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेंगे और जनता का भरोसा जीतेंगे।”
————————————-
वार्ड नंबर 5 में अब पूरी ताकत से उतरेगी कांग्रेस…सतीश गुजराल के समर्थन के बाद कांग्रेस ने वार्ड नंबर 5 में चुनावी रणनीति को और मजबूत कर लिया है। पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका मुख्य उद्देश्य संगठन को एकजुट रखते हुए जनता की सेवा करना है। कांग्रेस का यह कदम पार्टी की राजनीतिक सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। अब हरिद्वार निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!