
पंच👊नामा-रुड़की: एक तरफा समर्थन से चौ. रविन्द्र पनियाना नई इबारत लिख रहे है, जिससे विरोधियों की रणनीति ध्वस्त होती दिखाई दे रही है। सभी बिरादरियों में मजबूत पकड़ के साथ रविन्द्र पनियाना चुनावी दौड़ से सबसे आगे दौड़ रहे है। रविन्द्र की बढ़ती लोकप्रियता विकास पुरूष कहने वाले जनप्रतिनिधि को आइना दिखा रही है। दरअसल खानपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने रविन्द्र पनियाना को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। रविन्द्र पनियाला खानपुर सीट पर पहले से ही चुनावी जमीन तैयार कर रहे थे, और काफी हद तक माहौल अपने पक्ष में बनाए हुए थे। नामांकन के बाद रविन्द्र पनियाना ने युद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार शुरू किया और क्षेत्र का माहौल बसपा के पक्ष कर दिया। क्षेत्र के बड़े कुनबे और धड़े रविन्द्र पनियाला को खुलेतौर पर समर्थन दे चुके है, जिससे खानपुर में बसपा का जनाधार तो बढ़ा ही है साथ ही रविन्द्र पनियाला के लिए एक नई इबारत लिखी जा रही है।