राजनीतिहरिद्वार

स्वामी यतीश्वरानंद के एक कार्यक्रम ने धो डाला “कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से बना माहौल….

: कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ ने तोड़े कई वर्षों के रेकॉर्ड : देर रात तक टोह लेते नजर आए कांग्रेस व आप के नेता

इस खबर को सुनिए

स्वामी यतीश्वरानंद के एक कार्यक्रम ने धो डाला “कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से बना माहौल….

: कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ ने तोड़े कई वर्षों के रेकॉर्ड
: देर रात तक टोह लेते नजर आए कांग्रेस व आप के नेता
पंच 👊 नामा ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने कांग्रेस की “परिवर्तन यात्रा से जनपद में बने राजनीतिक माहौल को धो डाला।

कार्यक्रम में जुटी ऐतिहासिक भीड़ ने कई वर्षों के रेकॉर्ड तोड़ डाले। स्वामी यतीश्वरानंद की मेजबानी में भारी भीड़ को देखकर ना सिर्फ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदगद नजर आए, बल्कि माहौल भाजपा के पक्ष में देख जिले भर के विधायकों और संगठन नेताओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।

इस प्रकार स्वामी यतीश्वरानंद का कैबिनेट मंत्री बनना आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में सत्ता वापसी की दिशा में भाजपा के लिए फलदायी साबित होता दिख रहा है।

राजनीतिक जानकारों की माने तो इस कार्यक्रम का लाभ पूरे जिले की कई विधानसभा में भाजपा को मिलने जा रहा है।


कांग्रेस के दिग्गजों ने पिछले सप्ताह 3 दिन तक घूम घूम कर जिले में परिवर्तन यात्रा निकाल कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यात्रा के पहले 2 दिनों में पंजाब कांग्रेस की कलह निपटाने के चलते हरिद्वार नहीं पहुंच सके। तीसरे दिन हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे तो यात्रा के कनखल पहुंचने से पहले ही एक दुखद खबर मिलने पर यात्रा का आनन-फानन में बीच रास्ते में ही समापन करना पड़ा। कांग्रेसी दिग्गजों के तीन दिन तक अलग-अलग विधानसभा में घूमने से जिले में पार्टी के पक्ष में जो थोड़ा-बहुत माहौल बना था, उसे कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपनी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में सिर्फ एक कार्यक्रम का आयोजन कर धो डाला।

महिला स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सहायता के चेक वितरण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा ही नहीं, आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से जमकर भीड़ उमड़ी।

खास बात यह रही कि भाजपा के परम्परागत मतदाताओं के अलावा स्वामी यतीश्वरानंद के इस कार्यक्रम में हर वर्ग और समाज के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करने पहुंचे।

भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम शुरू होने से 2 घंटे पहले ही कुर्सियां भर चुकी थी।

दूर-दूर से महिलाएं और नौजवान कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ते नजर आए। यही वजह थी कि मुख्यमंत्री मंच पर आसीन होने के बाद यह कहते नजर आए कितनी भीड़ उन्होंने हरिद्वार में पहले कभी नहीं देखी है।

मुख्यमंत्री के दावे पर नजर डालें तो कोरोना का हाल के बाद हुए सभी राजनीतिक कार्यक्रमों में यह अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ थी।

सिख समुदाय से भी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे

खास बात यह है कि कांग्रेस, बसपा व अन्य दलों का वोट बैंक समझे जाने वाले मुस्लिम समाज और वन गुर्जर भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम समाज के लोग

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में घूम घूम कर लोग शामिल होते रहे और छंटते रहे। इतनी बड़ी संख्या में पिछले 2 सालों के भीतर किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटी है।

इस प्रकार स्वामी यतीश्वरानंद का यह सफल कार्यक्रम भाजपा के लिए संजीवनी साबित हुआ है। भीड़ की जानकारी मिलने पर देर रात तक कांग्रेस के दिग्गज और आम आदमी पार्टी के नेता स्वामी के इस कार्यक्रम की टोह लेते दिखाई दिए। कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के कई दावेदारों को इस कार्यक्रम के बाद से पसीने छूटे हुए हैं।


जनपद के सभी विधायक एक मंच पर नजर आए। सभी ने अपने संबोधन में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री को युवा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने चांदी की तलवार भेंट की।

मुख्यमंत्री को चांदी की तलवार भेंट करते युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, तीनों मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, जितेंद्र सैनी, विकास गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर, युवा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, मोहित चौधरी, इशम चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी, आशुतोष शर्मा, विधानसभा प्रभारी अमन त्यागी, लक्सर नगरपालिका अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग, झबरेडा चेयरमैन मानवेंद्र सिंह, सरदार करण सिंह, संजय सरदार, सरदार सुशील सिंह, पवन सिंह, सतीश चौहान, नितिन चौहान, विवेक, चौधरी सत्यकुमार, चौधरी महक सिंह, श्रवण चौहान, शेषराज सैनी, आदेश चौहान, ऋषिपाल कश्यप, धर्मेंद्र चौहान, चंद्रकिरण, सोहनवीर पाल, रेणु चौधरी, प्रणव यादव, पंकज चौधरी, दीपक सैनी, विनोद सैनी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।


——————
सर्व धर्म का समागम आया नजर
ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की ओर से आयोजित कार्यक्रम के पंडाल में सर्वधर्म का समागम भी देखने को मिला।

पंडाल में सभी जाति धर्म एवं वर्ग की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में एक साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के स्वागत को इस तरह खड़े नजर आए लोग

——————

————————
50 किमी बाइक रैली निकालकर पहुंचे वन गुर्जर
हरिद्वार: अमूमन समाज की मुख्यधारा से अलग माने जाने वाले वन गुर्जर भी स्वामी यतीश्वरानंद के कायल हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के आह्वान पर लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता, गुर्जर बस्ती के साथ कई क्षेत्रों के वन गुर्जर सैकड़ों बाइकों से जय भाजपा, तय भाजपा के नारे लगाते हुए शाहपुर शीतलाखेड़ा पहुंचे।

माना जा रहा है कि इस बार वन गुर्जरों का भरपूर साथ स्वामी यतीश्वरानंद को मिलने जा रहा है, जिससे स्वामी की जीत का आंकड़ा पिछली बार से बहुत अधिक होने वाला है।
———————————————


भारी भीड़ में महिला स्वंय सहायता समूहों को आर्थिक लाभ भी काफी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!