अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, बहनों पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, बना कातिल..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी, मथुरा से गिरफ्तार आरोपी — शराब पार्टी के बाद पत्थर से कुचलकर की हत्या..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में झाड़ियों में मिले युवक के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि दोस्त ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी और फरार हो गया। एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को मथुरा से दबोच लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 07 फरवरी को थाना कनखल पुलिस को श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर, हाल निवासी लाटोवाली कनखल के रूप में की। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।उन्होंने बताया कि एसएचओ कनखल देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटना के खुलासे के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर मृतक को शराब के ठेके से एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाते देखा गया। जांच में स्कूटी सवार की पहचान अरविंद उर्फ शिवम निवासी मथुरा के रूप में हुई, जो घटना के बाद फरार हो गया था।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि वह कुछ महीनों से कनखल में अपनी नानी के साथ रह रहा था और मृतक कुनाल उसका दोस्त था। 06 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नशे में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी कर दी और थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर उसने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना के सफल अनावरण में थाना कनखल पुलिस, सर्विलांस टीम और अन्य पुलिस इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
————————————–
पुलिस टीम थाना कनखल….1- SHO कनखल देवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
3- अ0उ0 नि0 ललित मोहन अधिकारी
4- अ0उ0 नि0 नन्द किशोर
5- का0 सतेन्द्र रावत
6- का0 उमेद सिंह
7- का0 मनीष रावत
8- का0 विशन सिहं
————————————–
सर्विलांश टीम…..
9- नरेन्द्र सिहं बिष्ट प्रभारी ( CIU HDR)
10- का0 हरबीर सिहं (CIU )
11- का0 वसीम (CIU)
12- का0 नरेंद्र (CIU)
————————————–
को0 नगर/ रानीपुर
12- उ0 नि0 अंशुल अग्रवाल को0 नगर
13- का0 सतीश नौटियाल को0 नगर
14- का0 दीप गौड रानीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!