अपराधहरिद्वार

इंस्टाग्राम पर प्यार का जाल, हरिद्वार लाकर बनाया हवस का शिकार..!

लिफ्ट देने के बहाने किया किडनैप, होटल में बंधक बनाकर 7 दिन तक दरिंदगी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अंबाला की एक महिला ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ षड्यंत्र रचने और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति से अलग अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिये करनाल के रंभा तरौरी निवासी दीपक से उसकी जान-पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। 19 जनवरी को दीपक उसे हरिद्वार घुमाने के बहाने लाया और होटल में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी दीपक महिला के साथ किराये के मकान में रहने लगा, जहां लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दीपक ने अपने माता-पिता को मनाने का भरोसा दिया। कुछ दिन बाद उसके माता-पिता रघुवीर सिंह और रेशमा आए और दीपक को साथ ले गए। इसके बाद दीपक ने महिला से संपर्क तोड़ दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला का आरोप है कि दीपक ने खुद को बचाने के लिए अपनी झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
————————————-
ऑटो चालक पर ऋषिकेश की महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप….हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार पुलिस ने एक ऑटो चालक के खिलाफ ऋषिकेश की महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर कई दिनों तक एक होटल में कैद रखा और शारीरिक शोषण किया।
महिला के अनुसार, वह 22 जनवरी को हरिद्वार आई थी। यहां चंडीघाट पर टैम्पो चालक आकाश निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर मिला। उसने उसे ऋषिकेश छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में सवारियों को उतारने के बाद आकाश ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, अगले दिन यानी 23 जनवरी को आरोपी आकाश उसके कमरे पर पहुंचा और फिर से नशीला पदार्थ सुंघाकर टैम्पो में डालकर शांतिकुंज के पास एक होटल में ले गया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे 29 जनवरी तक बंधक बनाकर रखा और कई बार दुष्कर्म किया। 29 जनवरी को आरोपी जब होटल से बाहर गया, तब किसी तरह महिला वहां से भाग निकली।कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। दोनों ही मामलों में पुलिस की जांच जारी है, और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!