अपराधहरिद्वार

“युवक का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण —हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 घंटे में युवक सकुशल बरामद, चार आरोपी दबोचे..!

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बहादराबाद थाना क्षेत्र के क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार युवकों ने एक युवक को जबरन उठा लिया। कुछ ही मिनटों में घटना की सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंची और इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने पूरे जिले में ऐसा अलर्ट बजाया कि अपहरणकर्ताओं की रात की हवा टाइट हो गई।पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के सख़्त निर्देश पर कार्रवाई तेज…..
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अपहृत युवक की जल्द बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल सख़्त दिशा-निर्देश जारी किए। पूरे जिले में बैरिकेडिंग बढ़ाई गई, सघन चेकिंग शुरू हुई और सर्विलांस टीम को अलर्ट मोड पर ला दिया गया।थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस की कमाल की त्वरित कार्रवाई…..
बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई। टीम ने सबसे पहले घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पंजाब नंबर PB19W2229 की स्विफ्ट कार और छह युवकों की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पीड़ित के पिता अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर की तहरीर पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। लगातार सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग, सुरागरसी और पतारसी के दम पर पुलिस टीम ने शाम से शुरू हुई जांच को रातभर जारी रखते हुए मात्र 8–10 घंटे में ही हरिद्वार–मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाया गया, जबकि घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी…..
1:- अर्पित शर्मा पुत्र सुशील शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी हज्जरपुर लंढौरा, थाना मंगलौर
2:- नितिन पुत्र प्रकाश चन्द, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल
3:- जोगेन्द्र उर्फ जुग्गन पुत्र बेगराज, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल
4:- हर्ष उर्फ हनी पुत्र भोपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल
पुलिस टीम (थाना बहादराबाद)….
अंकुर शर्मा, थानाध्यक्ष
व.उ.नि. नितिन बिष्ट
उ.नि. अमित नौटियाल, प्रभारी चौकी बाजार
का. प्रीतम तोमर
का. मदनपाल
पीआरडी अमजद
CIU हरिद्वार टीम….
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
का. वसीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!