
पंच👊नामा
रुड़की: जिस्मफरोशी के लिए गाजियाबाद की महिला को रुड़की लाकर शरीर स्रोत करने के मामले में फरार चल रही साकिब की पत्नी आयशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी साकिब और नदीम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल गाजियाबाद निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया था कि रुड़की बस अड्डे पर रुकने के दौरान साकिब नामक युवक उसे बहाने से अपने घर ले गया और नशीले इंजेक्शन लगाकर 25 दिन तक बंधक बनाते हुए उसका दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस की एक टीम गाजियाबाद पहुँची और पीड़िता के पति को ढूंढ निकाला।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि महिला को नदीम नामक एक परिचित ने काम दिलाने के बहाने उसे रुड़की में साकिब के हवाले किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला अनैतिक देहव्यापार और पीड़िता के साथ दुष्कर्म का है।

इस मामले में पुलिस ने नदीम और साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तभी से आरोपी साकिब की पत्नी आयशा उर्फ खुशी फरार चल रही थी। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि एक पुलिस टीम ने आरोपी महिला आयशा को रामनगर कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक अंशु चौधरी, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा, महिला कांस्टेबल विनीता शामिल रहे।