
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी
पंच👊नामा, रुड़की: दो दिन पूर्व हुए गोलीकांड में रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य नामजद आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और एक तमंचा भी बरामद किया है। दरअसल दो दिन पूर्व कान्हापुर गांव के एक खेत में दो पक्षो के बीच विवाद हो गया था, इस दौरान फायरिंग और तमंचे भी लहराए गए थे। झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में रुड़की पुलिस ने 3 फरार आरोपियों में से एक आरोपी विरासत पुत्र इलियास निवासी कान्हापुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में दो दिन पूर्व खेत जोतने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था, इस दौरान कुछ लोगो की तरफ से तमंचे लहराते हुए फायरिंग भी की गई थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें तमंचे लहराते हुए लोग दिखाई दे रहे थे। रुड़की पुलिस ने इस गोलीकांड में नामजद तीन आरोपियों में से एक आरोपी विरासत पुत्र इलियास निवासी कान्हापुर को रुड़की सोलानी पार्क के नजदीक से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। वही नामजद दो आरोपी आजम पुत्र इलियास व नूर आलम पुत्र मुनफैत निवासी कान्हापुर अभी फरार है जिनकी तलाश जारी है।