
पंच👊🏻नामा-ब्यूरो
केएस चौहान, बहादराबाद: मस्जिद में इमाम को लेकर देवबंदी और बरेली फिरके के दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। रात में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। सुबह फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। तब पुलिस ने लाठियां फटकारने के साथ-साथ दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के 16 लोगों पर मुकदमा भी पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है।
————————————–
“महीनों से चला आ रहा विवाद……
मस्जिद में इमाम को लेकर देवबंदी और बरेली फिरके के लोगों में कई महीनों से विवाद चला आ रहा है। पुलिस कई बार दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुलह का प्रयास कर चुकी है, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों ही पक्ष चाहते हैं कि मस्जिद में उनके फिरके का इमाम रखा जाए।
शुक्रवार देर रात नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा और फिर पथराव हो गया। कस्बा चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारते हुए शांत करा दिया। सुबह फिर से झगड़ा करने पर पुलिस ने दिलशाद, उस्मान, गुलजार, सलमान, रईस को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
—————————————-
“इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा……
पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के नौशाद, शाहरुख, परवेज, सादिक, जैद, दानिश, अफजल, गुड्डू, मुनव्वर और इसरार, अफजल, सैफ, युसूफ, शोएब, आजम, फरमान उर्फ पिंकू निवासीगण बहादराबाद के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि बाकी लोगों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।