अपराधहरिद्वार

कार्रवाई: युवक पर हमला कर हाथ तोड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान युवक पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए आपसी लड़ाई-झगड़े के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में मामले की जांच अपर उप निरीक्षक मनीष भण्डारी को सौंपी गई थी। घटना की विस्तृत जानकारी और बयान दर्ज करने के लिए दोनों पक्षों को 14 फरवरी को कोतवाली बुलाया गया था।

थाने में पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप लगाने लगे और देखते ही देखते मामला फिर से गरमा गया। आरोप है कि दोनों पक्ष उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति पैदा कर दी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ पुत्र ईनाम, सुहैल पुत्र इमरान व फईम पुत्र नईम अहमद निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक मनीष भण्डारी, हेड कांस्टेबल अनिल भट्ट और कांस्टेबल विक्रम तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!