हरिद्वार

“कलियर में होटल ढाबों पर प्रशासन का छापा, घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कसा शिकंजा, 5 सिलेंडर जब्त..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: प्रशासन ने घरेलू गैस के अवैध उपयोग के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कलियर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान कुल 12 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से कई जगहों पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।जब्त किए गए सिलेंडरों को सुरक्षा के मद्देनज़र चांद गैस एजेंसी, कलियर की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। निरीक्षण टीम ने संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का वाणिज्यिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक रुड़की भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने दोहराया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!