हरिद्वार

एक और मजार पर चला बुलडोजर, नहर किनारे बनी पुरानी मजार कराई ध्वस्त..

पंच👊नामा
प्रवेश राय, हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ब्रस्पतिवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने एक मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा समाप्त होते ही यह कार्रवाई की गई।
—————————————
प्रशासन की सख्ती, किसी भी अवैध निर्माण को नहीं मिलेगी छूट….कार्रवाई के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी (SDM) अजय वीर समेत पुलिस और प्रशासन के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती से माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की नीति का हिस्सा है।
—————————————
भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान….अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेशभर में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध धार्मिक निर्माणों को हटाने का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलने की संभावना है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
—————————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!