पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर पंचायत चुनाव का मैदान सज चुका है और प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता से संपर्क तेज कर दिया है। महिला सामान्य सीट घोषित होने के बाद इस बार सभी उम्मीदवार महिलाओं को चुनाव में उतार रहे हैं। कोई अपनी पत्नी को, तो कोई करीबी रिश्तेदार महिला को चुनावी मैदान में लाकर अपना विजन जनता के सामने पेश कर रहा है।इन्हीं प्रत्याशियों के बीच एडवोकेट शबनम अंजुम का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। निवर्तमान सभासद और उत्तराखंड हज कमेटी के सदस्य अकरम साबरी की पत्नी शबनम अंजुम एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। उनकी उच्च शिक्षा, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई है।
——————————-
सामाजिक कार्यों में अनुभव और शिक्षा बनी ताकत…..अकरम साबरी लंबे समय से कलियर की राजनीति में सक्रिय हैं और जनता के हितों के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उनकी इस सक्रियता और जनसेवा की छवि ने शबनम अंजुम के चुनाव प्रचार को मजबूत आधार दिया है। शबनम अंजुम पेशे से वकील हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती हैं। शबनम अंजुम ने चुनाव प्रचार के दौरान नगर पंचायत के विकास का एक स्पष्ट विजन जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा, “कलियर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, शिक्षा, और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।
——————————-
जनता का मिल रहा खुला समर्थन…एडवोकेट शबनम अंजुम की शिक्षा, कर्मठता और साफ-सुथरी छवि के चलते जनता का समर्थन उन्हें खुले तौर पर मिल रहा है। क्षेत्र के मतदाताओं का कहना है कि शबनम अंजुम जैसी शिक्षित और दूरदर्शी उम्मीदवार कलियर के विकास के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
——————————-चुनाव में बढ़ा रोमांच…..
कलियर नगर पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीकों से जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन शबनम अंजुम की शिक्षा और उनके द्वारा पेश किया गया विकास का विजन उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर रहा है। अब देखना यह होगा कि जनता का विश्वास किसके साथ जाता है और कलियर के विकास की बागडोर किसके हाथ में आती है। लेकिन एक बात तय है कि एडवोकेट शबनम अंजुम ने इस चुनावी समर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर दी है।