हरिद्वार

“रमज़ान की रौनक के बीच अधिवक्ताओं की एकजुटता: सेक्टर-3 में रोज़ा इफ्तारी के बहाने गूंजा भाईचारे और सौहार्द का पैगाम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बुधवार को सेक्टर-3 स्थित स्पाइसी विलेज रेस्टोरेंट में मुस्लिम अधिवक्ता गणों द्वारा रोज़ा इफ्तारी का आयोजन बेहद सौहार्दपूर्ण और भाईचारे भरे वातावरण में किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक अधिवक्ता एकत्रित हुए और रमज़ान के पवित्र महीने की अहमियत को साझा करते हुए आपसी एकता और सद्भाव का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रियाज अली एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि इफ्तारी कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ाते हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
इफ्तार के दौरान पारंपरिक व्यंजनों के साथ खजूर, फल और अन्य खाद्य पदार्थों का विशेष इंतजाम किया गया था। सभी अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, संयम और सेवा का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में हुआ, जहां सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।इफ्तारी कार्यक्रम में उस्मान आरिफ एडवोकेट, जाकिर एडवोकेट, अफजल अंसारी एडवोकेट, मासूम एडवोकेट, सज्जाद अहमद, कुर्बान अली एडवोकेट, यूनुस मलिक, फरमुद अंसारी एडवोकेट, दिलशाद एडवोकेट, तौशिबा एडवोकेट, शाहनवाज, फुरकान अली एडवोकेट, हाजी युनुस, अनस अंसारी एडवोकेट, शमशेर अली एडवोकेट, जैकब अली, बेबी नाज, अंजुम, अफसाना, खुशबू, सुहैब आलम, शेर अली एडवोकेट, अहसान अंसारी (पार्षद) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!