हरिद्वार

“20 वर्षों के संघर्ष के बाद पास हुआ प्रस्ताव, 12 अप्रैल को पुल जटवाड़ा से हरकी पैड़ी तक नंगे पांव जाएंगे चरणजीत पाहवा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर पिछले 20 वर्षों से संघर्ष कर रहे हिंदू क्रांति दल के नेता चरणजीत पाहवा ने कहा कि 6 अप्रैल 2026 को नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होना उनके लंबे आंदोलन की बड़ी जीत है। उन्होंने इसे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा और कुंभ क्षेत्र की पवित्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।चरणजीत पाहवा ने बताया कि पिछले दो दशकों से वह अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों के खिलाफ लगातार आंदोलन करते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और कई जनआंदोलन किए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ क्षेत्र है और यहां से कांवड़ यात्रा समेत कई धार्मिक आयोजन निकलते हैं, ऐसे में धर्मनगरी की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान उन्होंने आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिसमें वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। आज भी उनके शरीर पर उसके निशान मौजूद हैं और एक हाथ क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन उन्होंने संघर्ष नहीं छोड़ा।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लोगों ने उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें पागल तक कहा गया, लेकिन उन्होंने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर लगातार आवाज उठाई और सरकार के खिलाफ भी संघर्ष किया। उनका कहना है कि वर्ष 2017 में भी इस संबंध में प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। वर्ष 2025 में सराय रोड क्षेत्र में करीब एक एकड़ भूमि पर 65 दुकानों का निर्माण कराया गया, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। लगातार संघर्ष और जनदबाव के बाद आखिरकार 6 अप्रैल 2026 को नगर निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो सका।चरणजीत पाहवा ने नगर निगम महापौर, पार्षदों और भाजपा पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि जिस दिन प्रस्ताव पास होगा, वह पुल जटवाड़ा से हरकी पैड़ी तक नंगे पांव पैदल यात्रा कर मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे और धन्यवाद अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को उनके आत्मदाह प्रयास को आठ वर्ष पूरे हो जाएंगे और इसी अप्रैल महीने में प्रस्ताव पास होना उनके लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है।उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल, रविवार को पुल जटवाड़ा से हरकी पैड़ी तक नंगे पांव पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हिंदू क्रांति दल के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे। हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाएगी और धर्मनगरी की मर्यादा बनाए रखने की प्रार्थना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!