राजनीतिहरिद्वार

बसपा के बाद अब कांग्रेस के घर में घुसी भाजपा, विधायक ममता राकेश के बेटा-बेटी भाजपा में शामिल..

जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में जाने वालों का लग रहा मेला, पढ़ें भाजपा में जाने वालों के नाम..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिला पंचायत चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा हर दिन कांग्रेस और बसपा को झटके पर झटके दे रही है। रविवार का दिन उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका लेकर आया। भाजपा ने कांग्रेस विधायक के घर में सेंधमारी करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश और मौजूदा विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी को पार्टी में शामिल करा लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ली।जिला पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद निर्दलीयों बसपा के अलावा अन्य पार्टियों से भाजपा में जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन रविवार को बड़ा उलटफेर सामने आया है। भगवानपुर क्षेत्र के दिग्गज नेता रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के बेटा अभिषेक राकेश और बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए। आयुषी ने भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। जबकि अभिषेक राकेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,हरिद्वार लोकसभा के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की।
————————————-
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता…
नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी पत्नी विपिन कुमार,एथल बुजुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र से विजई रही निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से विजय नहीं निर्दलीय अंजू, दरियापुर दयालपुर से विजई रहे फरहीन, भंगेड़ी महावतपुर से विजई हुए खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की पुहाना क्षेत्र पंचायत से निर्दलीय विजई प्रत्याशी इमरान ,पाडली गंगा कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य आमिर अली, बढ्ढेढी राजपूतान से निर्दलीय जीते तुलनाराम राव, किशनपुर से कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलशाद खानपुर से कांग्रेस से जीते नीतीश चौधरी व भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती आयुषी राकेश शामिल हैं। ग्राम प्रधानों में पुहाना से ग्राम प्रधान यूनुस झागा मजरी से ग्राम प्रधान इकबाल पाडली गंगा से ग्राम प्रधान अखलाक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इसके अतिरिक्त कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश,कांग्रेस के युवा के प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस व खानपुर विधानसभा के प्रभारी अमित कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।—————————————

फाइल फोटो: ममता राकेश विधायक भगवानपुर

आसपास ही मौजूद थी विधायक ममता राकेश…….
हरिद्वार: कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा-बेटी जिस समय भाजपा की सदस्यता ले रहे थे, वह खुद भाजपा जिला कार्यालय के आसपास ही देखी गई हैं। सूत्र बताते हैं कि ममता राकेश भाजपा कार्यालय के बेहद नजदीक मौजूद थे। वहीं आधिकारिक रूप से पूछे जाने पर उनका कहना था कि उनके बेटा-बेटी अब बड़े हो गए हैं और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन ममता राकेश कि भाजपा जिला कार्यालय के आसपास मौजूदगी से जाहिर है कि बेटा और बेटी के भाजपा में जाने में उनकी पूरी सहमति है। इस बात के आने वाले दिनों में कई और निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

ये रहे मौजूद…..
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट , प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी ,विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा ,विधायक खजान दास, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मास्टर सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह, डॉ मधु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक कुलदीप कुमार ,वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, जिला महामंत्री विकास तिवारी ,आदेश सैनी ,अनिल अरोड़ा ,आशु चौधरी, लव शर्मा, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!