अपराधहरिद्वार

अजय ने इस्लाम बनकर किया जमीन का फर्जीवाड़ा, पुलिस ने खुलासा कर धर दबोचा..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती का असर, फर्जी पहचान से जमीन बेचने वाला शातिर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: जमीन हड़पने के लिए रची गई एक शातिर साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। फर्जी नाम और पहचान के सहारे रजिस्ट्री कर जमीन बेचने का खेल लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पूरे मामले की परतें खुलने लगी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत इस संगठित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया कि “इस्लाम” बनकर जमीन बेचने वाला शख्स असल में पिंकू उर्फ अजय कुमार है। जांच के दौरान जुटाए गए पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में सम्बंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।मामले की शुरुआत 19 दिसंबर 2024 को हुई थी, जब सराय ज्वालापुर निवासी संजीव कुमार ने रणवीर और इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने का आरोप लगाया गया था।पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी और आखिरकार उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक साक्ष्यों के साथ न्यायालय में पेश किया जा रहा है।आरोपी का विवरण….
पिंकू उर्फ अजय कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी पीतपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम….
वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
कांस्टेबल अनिल चौहान
कांस्टेबल राजेश देवरानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!