हरिद्वार

51 के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन..

2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर लहराएगा सपा का परचम: मौसम अली

पंच👊नामा
पिरान कलियर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का 51 वां जन्मदिन सोमवार को हरिद्वार जिले में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा, फल वितरित और पौधरोपण किया गया। पिरान कलियर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मौसम अली ने कार्यकर्ताओं के संग केट काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने नेता अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए 2027 के चुनाव में दोबारा से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

फाइल फोटो: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 51 वे जन्मदिन के अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के उत्तराखंड प्रदेश सचिव मौसम अली ने पिरान कलियर में केक काटा। इस दौरान मौसम अली ने कहा लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली बड़ी सफलता के पीछे अखिलेश यादव की जी तोड़ मेहनत है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अखिलेश यादव उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा आज जनता डबल इंजन की सरकार से ऊब चुकी हैं, इनके झूठे वादों से तंग आकर जनता ने लोकसभा चुनाव में परिणाम दिया है, ये साफ संकेत है कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे। इस मौके पर अफसर, शायान, मुन्ना, चांद, राजू, मोंटी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!