उत्तराखंडराजनीति

मदन कौशिक का इस्तीफा, महेंद्र भट्ट बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष..

उत्तराखंड भाजपा में फिर फेरबदल, लंबे समय से अपनों के निशाने पर थे कौशिक..


पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा दे दे दिया। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

फाइल फोटो: मदन कौशिक

मदन कौशिक लंबे समय से पार्टी की एक दूसरे गुट के निशाने पर थे। खासतौर पर चुनाव में दूसरे गुट के विधायकों की करारी हार के बाद मदन कौशिक के खिलाफ एक माहौल तैयार हो गया था। लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने तो मतदान निपटते ही मदन कोशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कई और विधायकों और पूर्व मंत्री ने मदन कौशिक पर उन्हें चुनाव करवाने के आरोप लगाते हुए दिल्ली दरबार तक शिकायत की थी। माना गया कि इसी वजह से मदन कौशिक को प्रदेश की कैबिनेट में भी जगह नहीं मिल पाई। विरोधी खेमे की सक्रियता के चलते लंबे समय से उनकी प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए मदन कौशिक की जगह महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड की कमान सौंपी है।

फाइल फोटो

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी पत्र में यह बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह पत्र बहुत तेजी के साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मदन कौशिक की जगह महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से हरिद्वार से लेकर उत्तराखंड तक की सियासत में कई तरह की सरगर्मियां शुरू हो गई है और यह तय है कि इससे हरिद्वार और प्रदेश की राजनीति में कई बदलाव सामने आएंगे।
गौरतलब है कि महेंद्र भट्ट पार्टी के विधायक रहे हैं। उन्होंने 2022 का चुनाव बद्रीनाथ विधानसभा से लड़ा। लेकिन वह हार गए थे। हार के बावजूद अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मदन कोशिश ने नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!