
पंच👊नामा
पिरान कलियर: बढ़ेडी राजपुतान जिलापंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शीबा राव पुत्रवधू स्वर्गीय राव शकील प्रधान को चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अधिकतम बिरादरियों और जिम्मेदार लोगों का समर्थन शीबा राव के साथ जुड़ने से उनकी जीत की इबारत लिखी जा चुकी है। लगभग सभी बिरादरियों के प्यार व सहयोग ने शीबा राव के विरोधियों को धोबी पछाड़ देने की पूरी तैयारी कर ली है। इस सीट पर मुकाबला अब अन्य प्रत्याशियो का शीबा राव के बीच सिमटता नजर आ रहा है। मतदान से महज कुछ दिन पहले अधिकतम बिरादरियों सहित जिम्मेदार लोगो और उनके परिवार व कुनबे के लोगों ने स्वर्गीय शकील प्रधान के बड़े बेटे राव आजम शकील के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उन्हें समर्थन का खुला ऐलान कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से विरोधी खेमे में खलबली मच गई। फिलहाल हर तरफ राव आजम की जीत के चर्चे हैं। वही कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने भी राव आजम के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उधर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव शेर मोहम्मद, शहीद प्रधान, साहिल राणा आदि ने भी उनके पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी है। प्रत्याशी के पक्ष में बना माहौल विरोधियों को धोबी पछाड़ देने के लिए काफी है।