अपराधउत्तराखंड

जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर कैंची से किया जानलेवा हमला..

बंदी नाई ने कैंची छीन कर बचाई जान, घायल कैदी अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज..

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड डेस्क: जेल के भीतर एक कैदी ने दूसरे कैदी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। मामला राजधानी की सुद्दोवाला जेल का है। दोनों कैदियों में बिस्तर लगाने को लेकर विवाद हुआ। एक कैदी ने मौका मिलते ही बाल काटने के लिए रखी गई कैंची उठाकर दूसरे कैदी को गोद डाला।

फाइल फोटो

जिससे अफरातफरी मच गई। बंदी नाई ने बमुश्किल कैंची छीन कर घायल कैदी की जान बचाई। घायल को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी कैदी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
—————————————-
“हत्या के मामले में बंद है आरोपी…….

फाइल फोटो

पीड़ित विवेक चंदेल की ओर से जेल अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि वह बैरक 8-A में बंद है। जबकि आरोपी आदित्य तोमर हत्या के एक मुकदमे में निरुद्ध है। तीन जून की शाम को बैरक में बिस्तर लगाने को लेकर बहस हो गई थी। तब बैरेक राइटर ने बीच बचाव करा दिया था।

फाइल फोटो

विवेक चंदेल अहाते के गेट पर बैठकर चाय पी रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य बंदी भी बैठे हुए थे। तभी आदित्य आया और कैंची से विवेक की पीठ व बाजू पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर बंदी नाई सिकंदर भागकर आया और उसने आदित्य को पकड़कर कैंची छीन ली।

फाइल फोटो

घायल को जेल के अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी आदित्य के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!