राजनीतिहरिद्वार

अनामिका शर्मा को मिली भाजपा महिला मोर्चा की कमान, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हरिद्वार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाई गई अनामिका शर्मा का मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। महिला ने कहा कि अनामिका शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी का महिला मोर्चा मजबूत होगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ और मजबूत होंगे।महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, जिससे महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमन को दिया है। उन्होंने कहा भाजपा में हर वर्ग के लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। पार्टी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर उनका मान बढ़ाया है। जिससे देश के हर हिस्से में विकास की लहर दौड़ रही है। इस मौके सोनिया अरोड़ा, गीता कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, रजंना चतुर्वेदी, संतोष सैनी, रीता कमल, कामेश, शीतल पुंडीर आदि महिलाओ ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!