धर्म-कर्महरिद्वार

धूमधाम से मनाया सिद्ध मां काली मंदिर का वार्षिकोत्सव..

सचिव भोला शर्मा ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, मां काली की उपासना कर कन्या पूजन किया..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि. के सचिव भोला शर्मा की उपस्थिति में मनोकामना सिद्ध मां काली मंदिर मायापुर के वार्षिक उत्सव बहुत ही धूम धाम के साथ श्रवणनाथ पार्क के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सचिव भोला शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सभी क्षेत्रवासियों के सुख एवं स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की। तत्पश्चात मां काली की उपासना कर 9 देवियों को कंजका जिमाया। इस शुभावसर पर आयोजित भंडारे में लगभग पांच सौ से अधिक भक्त-श्रद्धालुओं ने भोजन प्रप्त िकिया और पुण्य के भागी बने। सचिव भोला शर्मा ने बताया कि श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था हरिद्वार सदैव धर्म के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। आने वाले समय मे इसी संस्था के बैनर तले सभी क्षेत्रवासियों को 1 भव्य व सुन्दर रामलीला का मंचन देखने का भी सुभावसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष चंद्रशेखर कुर्ल, अमित बौरी, गौरव त्यागी, ओम प्रकाश भाटिया, समीर शर्मा, रजत चौहान, मनोहर सेन, अरविंद कुछल, वीना भाटिया, गीता शर्मा, अनीता शर्मा आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!