अपराधहरिद्वार

चाइनीज मांझे से एक और युवक का गला कटा, बिक्री रोकने में प्रशासन नाकाम..

बाइक पर जा रहा था युवक, चाइनीज मांझे में गर्दन फंसने से हुआ लहूलुहान, लोगों में आक्रोश..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा शहर में परिंदो और आमजन को लगातार हलाल कर रहा है। ताजा मामला कनखल क्षेत्र में सामने आया है, यहां चाइनीज मांझे से एक युवक का गला कट गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। कई टांके लगाने के बाद बमुश्किल उसकी जान बचाई गई। इस घटना से युवक के परिजनों और क्षेत्रवासियों में प्रशासन को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

फाइल फोटो

सामाजिक संगठन लगातार चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने इक्का-दुक्का दुकानदारों के चालान काटे। लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई ना होने से दुकानदार धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। आए दिन चाइनीज मांझा में फंसकर परिंदे अपनी जान गवा रहे हैं। कई राह चलते लोग चाइनीज मांझा में उलझ कर घायल हो चुके हैं।

घायल युवक

कनखल वाल्मीकि बस्ती निवासी अर्पित किसी काम से बाइक पर जा रहा था क्षेत्र में ही अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में आकर उलझ गया। इससे पहले की अर्पित खुद को बचा पाता, उसके गले का काफी हिस्सा कट गया और वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाकर उसकी मरहम-पट्टी कराई गई थी। युवक के गले में कई टांके लगाए गए हैं। फिर से ऐसी घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पूर्व सभासद दिनेश चंद्र जोशी का कहना है कि सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सब कुछ जानते हुए भी अफसरों ने अपनी आंख बंद की हुई हैं। लापरवाह अधिकारियों को नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!