उत्तराखंड

“अपुणी सरकार पोर्टल” को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड 2023 में मिला रजत पदक..

सीएम पुष्कर सिंह धामी दी बधाई, कहा "अपुणी सरकार ई-पोर्टल" को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना सम्मान की बात..

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड: मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक आई.टी.डी.ए. एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी है।

फाइल फोटो: पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखंड)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हम सबके लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को और गति प्रदान करने में भी सहायक होगा।

फाइल फोटो

ज्ञातव्य है कि इंदौर में आयोजित 26वीं ई-गवर्नेंस कॉनफ्रेंस में राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) द्वारा विकसित अपुणी सरकार पोर्टल को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड 2023 में रजत पदक प्राप्त हुआ है।

फाइल फोटो

इसके अंतर्गत एक ट्रॉफी एवं 5 लाख का पुरुस्कार प्रदान किया गया है। आई.टी.डी.ए. की निदेशक नितिका खंडेलवाल, अपर निदेशक गिरीश गुणवंत, संयुक्त निदेशक राम उनियाल तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सावन कपूर द्वारा उक्त पुरुस्कार केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कर कमलों से 25 अगस्त, 2023 को इंदौर मध्य प्रदेश में प्राप्त किया गया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!