अपराधदेहरादून

“मां ही निकली अर्जुन की क़ातिल, संपत्ति विवाद में 12 लाख की सुपारी देकर कराया कत्ल..

हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपी शूटर मुठभेड़ में दबोचे, मां समेत साजिशकर्ता भी गिरफ्तार, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: तिब्बती मार्केट में हुई अर्जुन शर्मा की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि संपत्ति विवाद में युवक की हत्या उसकी मां ने साजिश रचकर कराई थी। शूटरों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया गया।
—————————————एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा को गोली मारी गई थी। घायल अवस्था में दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस टीमों का गठन किया गया। डालनवाला कोतवाली पुलिस, एसओजी, रायपुर और डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने शहरभर में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
—————————————सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्कूटी सवार दो संदिग्धों की पहचान हुई। चेकिंग के दौरान रायपुर और डोईवाला क्षेत्र में पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।
—————————————एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश का खुलासा किया। मृतक अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। प्रॉपर्टी डील और पैसों के लेनदेन को लेकर मामला न्यायालय में भी लंबित था। इसी विवाद के चलते अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई और 12 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई, जिसमें तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।
—————————————आरोपियों ने पहले अर्जुन की दिनचर्या की जानकारी जुटाई, फिर तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पहले और बाद में आरोपियों के बीच संपर्क के साक्ष्य भी मिले हैं।
—————————————पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों शूटरों के साथ साजिश में शामिल मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस टीम मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!