पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लक्सर सर्कल की कमान संभाल रहे एसपी मनोज कुमार ठाकुर ने 24 घंटे के भीतर दो उपलब्धियां हासिल की है। वे पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नत हुए हैं, दूसरा उन्हें वीरता पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। इससे जिला पुलिस का मान भी बढ़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने सीओ से एएसपी पद पर पदोन्नत होने पर मनोज ठाकुर के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर बधाई दी और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वही, एएसपी मनोज ठाकुर लक्सर ने आपदा राहत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों के साथ वीरता पुरस्कार को साझा किया।जानकारी के मुताबिक़ 2015 बैच के पीपीएस अधिकारी मनोज ठाकुर वर्तमान में सीओ लक्सर हरिद्वार पद पर तैनात हैं। इससे पहले जनपद नैनीताल, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर देहरादून व पुलिस मुख्यालय में भी सेवा दे चुके हैं।
2020 में जनपद उधम सिंह नगर में तैनाती के दौरान मनोज ठाकुर को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 2019 में मनोज ठाकुर “बेस्ट विवेचक” का पुरुस्कार पूर्व महामहिम राज्यपाल से प्राप्त कर चुके है।
दरअसल उत्तरकाशी में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया था तब मनोज ठाकुर ने इस घटना का सफल खुलासा करते अपराधी को जेल भेजा और बिगड़ रही कानून व्यवस्था को भी संभाले रखा, यही वजह थी कि 9 नवम्बर 2019 को मनोज ठाकुर को बेस्ट विवेचक पुरुस्कार से राज्यपाल महोदया ने सम्मानित किया था।
इसके साथ ही अमर उजाला द्वारा आयोजित “वीरता पुरस्कार-2023” समारोह में उत्तराखंड राज्यपाल ने मनोज ठाकुर को कांवड़ मेले में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। मनोज ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस कप्तान अजय सिंह और लक्सर की पूरी टीम को दिया है। उन्हें एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान समेत जिले भर के पुलिस अधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
