हरिद्वार

“सरकारी भूमि पर कब्ज़े की कोशिश नाकाम, बीएचईएल क्षेत्र में चला प्रशासन का सख़्त अभियान..

सुभाष नगर से सटी ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कर प्रशासन ने दिखाई सख़्ती..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। सुभाष नगर से सटी बीएचईएल भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटवा दिया। यह कार्रवाई नगर प्रशासक और बीएचईएल संपदा विभाग के अधिकारी संजय पंवार के निर्देशों के क्रम में की गई। मौके पर नगर प्रशासन, बीएचईएल की सर्विलांस टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।बीएचईएल भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर एक जनवरी 2026 को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया था। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का नोटिस चस्पा किया गया। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर छह जनवरी को अंतिम नोटिस जारी किया गया।नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद 14 जनवरी 2026 को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के बाद बीएचईएल भूमि की सीमा की स्पष्ट निशानदेही कर संबंधित पक्ष को जानकारी दी गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।नगर प्रशासक व बीएचईएल संपदा विभाग के अधिकारी संजय पंवार ने कहा कि बीएचईएल की भूमि और अन्य सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जाता है, इसके बावजूद कब्जा नहीं हटने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाती है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!