
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कुछ सन्दिग्ध लोगों ने श्रवणनाथ नगर रोड़ स्थित श्री भोलानंद आश्रम में जबरन घुसकर खूब उत्पाद मचाया। आरोप है कि दबंगईयों ने आश्रम के सेवादारों से मारपीट भी की और आश्रम की अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास किया। आश्रम के सचिव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री भोलानंद आश्रम के सचिव दिगंबर राज गिरी महाराज ने आरोप बताया कि ब्रस्पतिवार की सुबह तड़के 30 से 35 लोग आश्रम में जबफन घुस आए। आश्रम पर कब्जा करने की नीयत से उन्होंने कार्यालय का ताला तोड़ा और वहां रखी अलमारी का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। आश्रम के अन्य संतो और सेवादारों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। दिगंबर राज गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि इनमें से कई लोगों को वह पहचानते है। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में भी ये अपराधिक कृत्य कर सकते हैं। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वही शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।