हरिद्वार

“ईद से पहले ईदगाह में सफाई व्यवस्थाओं का जायजा, पार्षद व ईदगाह कमेटी ने किया निरीक्षण, चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ईद पर्व को देखते हुए ईदगाह क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को ईदगाह कमेटी के सचिव बाबर खान और वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर से पार्षद व ईदगाह कमेटी के सदस्य अहसान अंसारी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल और पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ईदगाह परिसर, आसपास के इलाकों और ईदगाह रोड का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की मौजूदा स्थिति का आकलन किया।इस दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद से पहले ईदगाह परिसर, आसपास के क्षेत्रों और पूरी ईदगाह रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि नमाज के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के मौके पर बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है।मौके पर उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद गौड़, पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी, सगीर अंसारी और शिवम कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ईद से पूर्व बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और नगर निगम से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!