हरिद्वार

“गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर भराड़ीसैंण कूच, सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार/गैरसैंण: गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैंण कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के रूप में आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने दीवालीखाल क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता भराड़ीसैंण कूच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने जा रहे थे। उनकी प्रमुख मांग गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने के साथ ही पहाड़ों से बढ़ते पलायन को रोकने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की थी।दीवालीखाल में प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने पर अड़े रहे और नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड गठन के कई वर्ष बाद भी पहाड़ के लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। राज्य में लगातार पलायन बढ़ रहा है और युवाओं को रोजगार के लिए मैदानों की ओर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति भी पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद चिंताजनक बनी हुई है।उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नहीं है तो उत्तराखंड को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर भी विचार किया जाना चाहिए, ताकि पहाड़ के लोगों को बेहतर प्रशासन और विकास मिल सके। सुराज सेवा दल ने स्पष्ट किया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने समेत जनहित के मुद्दों पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।ये रहे मौजूद…..
इस दौरान देवेन्द्र बिष्ट, वीरेंद्र पाल सिंह, सुमित अग्रवाल, कमल धामी, हिमांशु धामी, कुनाल, राजेश थापा, मोनू, सुमित, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, गीता तोमर, लक्ष्मी, दिव्यांश बिष्ट, मोनू सिंह, अमित अग्रवाल, सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!