हरिद्वार

बार संघ चुनाव में विश्व बंधु बाली अध्यक्ष और अनुराग चौधरी सचिव निर्वाचित..

कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर बुधवार को जारी होगा परिणाम, उपाध्यक्ष पद पर होगी दोबारा गिनती, देखें किसको मिले कितने वोट..

पंच👊🏻नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिला बार संघ के चुनाव में विश्व बंधु शर्मा बाली अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तरसेम सिंह चौहान को 35 मतों से हराया। जबकि सचिव पद पर अनुराग चौधरी ने 71 वोट से भारी भरकम जीत हासिल की है। पहले दिन कार्यकारिणी के सात सदस्यों को छोड़कर बाकी पदों के परिणाम घोषित किए गए। दो प्रत्याशियों को समान वोट मिलने के कारण उपाध्यक्ष पद पर बुधवार को दोबारा मतगणना होगी। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर वोटों की गिनती भी बुधवार को ही होगी। अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई।
—————————————-
“किसको कितने मिले वोट…..
अध्यक्ष पद पर विश्व बंधु बाली को सर्वाधिक 191 मत मिले। जबकि तरसेम सिंह चौहान को 156  जसमहेन्द्र सिंह मोंटू को 154 मुहम्मद हनीफ को 76 मत, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव को 75 मत, जगदीप शर्मा को 19 मत मिले। सचिव पद पर अनुराग चौधरी को 246, नीरज कुमार को 175, रमन सैनी को 158  राकेश राजपूत को 83 मत और संगीता बंसल को केवल दो मत मिले। सह सचिव पद पर संदीप कुमार सतपुरिया 264 वोट लेकर विजयी हुए।

फोटो क्रेडिट: बबलू खान

दूसरे स्थान पर सोपिन चौधरी को 251 वोट मिले। रश्मि उपाधियाय को 86 और संचय मानियाल को 94 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद अमित कश्यप 227 वोट लेकर विजयी हुए। कविता वैभव को 110, राकेश नेगी को 148 और शिवम् शर्मा को 144 वोट मिले। आय व्यय निरीक्षक पर रजत जैन को 429 वोट लेकर विजेता बने। आशुतोष शर्मा को 204 वोट मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष पर जीशान्त कुमार ने 348 मत हासिल कर विजयी श्री प्राप्त की। उनके सामने सागर वशिष्ठ को 185 मत व राज लक्ष्मी को 107 वोट प्राप्त हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार शर्मा, अपर मुख्य चुनाव अधिकारी बलबीर  सिंह,सहायक चुनाव अधिकारी योगेश शर्मा, पवन कुमार चौहान, विनोद चंद्रा, सतीश चौधरी व राव फरमान अली ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक मतदान व मतगणना संपन्न होने पर सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद दिया।
—————————————-
“दो प्रत्याशियों को बराबर वोट…
उपाध्यक्ष पद के दुष्यंत कुमार, लोकेश कुमार दक्ष, रूचि बगवाड़ी, विपिन चन्द्र द्विवेदी प्रत्याशी थे, लेकिन इनमें दो प्रत्याशियों को एक समान मत मिलने के कारण बुधवार को दोबारा गिनती होगी। तभी परिणाम जारी होगी। सात सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर बुधवार को मतगणना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!