राजनीतिहरिद्वार

त्रिवेंद्र रावत के रोड शो में एकजुट नजर आई भाजपा, बगल में रहे मदन तो स्वामी ने किया भव्य स्वागत..

रोड शो में भारी भीड़ से टीएसआर के पक्ष में बना माहौल, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के सरल व्यक्तित्व को नजदीक से देखकर हरिद्वार की जनता अभिभूत हो उठी। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा की और फूलमालाओं से लाद दिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने गले से तमाम मालाओं को उताकर अपने समर्थकों को तोहफे दिया। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और रोड़’शो को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार हरिद्वार आगमन से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के वीर शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। करीब साढ़े 11 बजे पुरकाजी बार्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उनका जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ओर रोड़ शो आरंभ किया। सैंकड़ों वाहनों के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत खुली जीप में सवार होकर अपने समर्थकों को अभिवादन करते हुए मंगलौर, रुड़की कलियर, बहादराबाद के बाद हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश और देहरादून पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऊपर पुष्पवर्षा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा नेता मुनीष सैनी, देशराज कर्णवाल, हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग, ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगई, देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रोड़ शो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
—————————————-
स्वामी यतीश्वरानंद ने किया भव्य स्वागत…..
हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रोड शो के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। शुक्रवार को भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली से लौटते समय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारसन बार्डर से भव्य स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोड शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाते हुए कहा कि मिशन—2024 फतह करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आमजन से लेकर खासोआम भाजपा की नीतियों से खुश है और इसी का नतीजा है कि नारसन बार्डर से लेकर डोईवाला तक भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भव्य स्वागत में जनता का सैलाब उमड़ा हुआ है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से युवाओं के साथ सभी वर्गों में खुशी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताकर विकास कार्यों को सुचारू रखने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, डॉ प्रणव यादव, भाजयुमो उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, महामंत्री सचिन चौहान, सांसद प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी, राजन मेहता, ओमकार जैन आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!