उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी आगे, हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र ने बनाई 22 हजार की बढ़त..
कांग्रेस खेमे में बढ़ रही बेचैनी, भाजपाइयों की नजरें टीवी स्क्रीन पर..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार लोक सभा सीट पर अभी तक के रुझानों में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 1 लाख 32 हजार 961 वोट मिले हैं। प्रत्याशी जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह रावत को कुल 1 लाख 10 हजार 561 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 22 हजार 400 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि अभी तक की मतगणना में उमेश कुमार को 17048 वोट मिले हैं, बसपा के जमील अहमद ने 7377 वोट हासिल किए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अकरम हुसैन को 322 वोट मिले हैं।
अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा 69000 से अधिक वोटो से आगे हैं। गढ़वाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी 35000 से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे हैं। उधमसिंहनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रिकॉर्ड लीड यानि 1 लाख 51 हजार वोटो से बढ़त बना चुके हैं।

जबकि टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा की माला राजलक्ष्मी 36000 से ज्यादा वोट से आगे हैं, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार हैं। अभी तक के रुझानों में उत्तराखंड की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जिसको देखते हुए कांग्रेस के खेमे में बेचैनी पड़ रही है वहीं, भाजपा नेता उत्तराखंड में अपनी जीत को लेकर भले ही आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

लेकिन पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार गिरावट को देखते हुए उनकी नज़रें टीवी स्क्रीन पर जमी हुई हैं, मतगणना स्थल पर भी अधिकांश भाजपाई बाहर आकर टीवी स्क्रीन पर अन्य राज्यों का हाल जानने में जुटे हुए हैं।