देश-विदेश

भाजपा विधायक की बहू की करंट लगने से मौत…

फार्म हाउस में पानी भरने से हुआ हादसा..

इस खबर को सुनिए
फाइल फोटो…

पंच 👊 नामा ब्यूरो
रूद्रपुर: उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक की बहू की रुद्रपुर में करंट लगने से मौत हो गई। उत्‍तर प्रदेश में देवरिया जिले की रामपुर कारखाना सीट से भाजपा के विधायक कमलेश शुक्ल की छोटी बहू कंचन उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में स्थित विधायक के फार्म हाउस पर बने आवास पर थी। सोमवार की रात बाढ़ का पानी विधायक के आवास में भी घुस गया। घर में मौजूद विधायक की छोटी बहू कंचन शुक्ल (35) पत्नी अनूप शुक्ल ने नौकर से इन्वर्टर का तार निकालने के लिए कहा। नौकर तार नहीं निकाल पा रहा था। इस पर कंचन खुद तार निकलने चली गई। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे संजीव शुक्ल के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार विधायक कमलेश शुक्ल का उत्तराखंड के रुद्रपुर में फार्महाउस है। दुखद हादसे की खबर से देवरिया में कोहराम मच गया। विधायक अपने बड़े बेटे डॉ. संजीव शुक्ल व अन्य परिजनों के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। वहीं, हादसे पर उत्तराखंड भाजपा के नेताओं ने भी दुख जताया है। कई स्थानीय नेता विधायक के घर पहुंचे और दुखी परिजनों को सांत्वना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!