Uncategorized
भाजपा ने शिवालिक नगर और लक्सर नगर पालिका सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी की..
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने शिवालिक नगर और लक्सर नगर पालिका सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जल्द ही हरिद्वार नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जा सकती है। सूची पर नज़र डालें तो शिवालिकनगर और लक्सर नगर पालिका में ज्यादातर सिटिंग पार्षदों को ही टिकट दिया गया है। कुछ वार्डों में आरक्षण के हिसाब से परिवर्तन हुआ है। सूत्र बताते हैं कि अगले कुछ घंटे में नगर निगम हरिद्वार और नगर निगम रुड़की पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी।