
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा ने प्रदेश के नगर पालिका अध्यक्षों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 39 नगर पालिका व 39 नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा एक बार फिर टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।

जबकि लक्सर में आरक्षण बदलने के बाद देवेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है। इनके अलावा प्रदेश की सभी नगर पालिका में प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि अगली सूची महापौर प्रत्याशियों की जारी होगी। दूसरी तरफ कांग्रेस में भी प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी है। संभवतः शनिवार को कांग्रेस भी अपनी पहली सूची जारी कर देगी।

मंगलौर पर संशय बरकरार….
भाजपा ने भले ही 39 नगर पालिकाओं अध्यक्ष के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन हरिद्वार के मंगलौर नगर पालिका को लेकर अभी संशय बना हुआ है।